CG : नशेड़ी ने लोगों पर चढ़ा दी कार, एक की मौत 3 घायल  

बिलासपुर जिले में रफ्तार का कहर जारी है. नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के बिलासा ताल के पास सड़क पर देर रात 4 युवक खड़े थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं तीन की हालत गंभीर है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. साथ ही आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

See also  राजनांदगांव : दो सालों से स्कूलों में खेल स्पर्धा बंद, छात्रों को नहीं मिल रहा मंच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *