इंदौर
खजराना चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक भुजा के पियर तैयार होने पर गर्डर की लांचिंग की जा रही है। शनिवार रात चौराहे पर लगने वाले स्टील गर्डर की लांचिंग की गई। आनंद बाजार की तरफ के यातायात को रोक कर स्टील गर्डर लांचिंग का कार्य शुरू किया गया। सुबह 4.30 बजे तक स्टील गर्डर को पियर पर चढ़ाने का कार्य पूरा हो गया। इस दौरान फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी से जुड़े कांट्रेक्टर की बड़ी और टेक्निकल एक्सपर्ट मौजूद रहे।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) के द्वारा निर्माणाधीन खजराना चौराहा फ्लाईओवर के लिए पहले स्टील गर्डर को पियर पर रात में रखा गया। चौराहे पर यातायात की सुविधा के लिए पियर नहीं दिया गया है। इसके स्थान पर 45 मीटर लंबा स्टील गर्डर लगाया गया है। आनंद बाजार से आने वाले यातायात को रोककर आइडीए के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने रात 11 बजे पूजन कर गर्डर लांचिंग का श्रीगणेश किया। इसके बाद बड़ी क्रेन की सहायता से गर्डर को पियर पर चढ़ाया गया।
अंकलेश्वर स्थित कारखाने से स्टील की गर्डर बनकर चौराहे पर पहुंची थी। इन गर्डर को आपस में जोड़ने का कार्य चौराहे पर ही किया गया। कंपनी से आए इंजीनियर और कर्मचारियों की टीम को अलग-अलग हिस्सों में पहुंची गर्डर को जोड़ने में चार सप्ताह का समय लगा। 15 हजार नट-बोल्ट की सहायता से गर्डर को जोड़ा गया।
दूसरी भुजा के पियर हो रहे तैयार
खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर दो भुजाओं में बनाया जा रहा है। खजराना की तरफ की भुजा का काम देरी से शुरू हुआ। इसलिए इसके पियर तैयार किए जा रहे है। इस तरफ बनने वाले नो पियर का बेस तैयार हो चुका है। अब इन पियर की केपिंग की जाएगी। इसके बाद पीएससी और स्टील गर्डर की लांचिंग की जाएगी।
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…
भोपाल आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…