एक्टर रवि किशन उज्जैन पहुंचे, बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन

 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं. भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लगातार वीआईपी के आने का सिलसिला भी जारी है. वहीं फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने सोमवार प्रातः काल सुबह पहुंचकर महाकाल बाबा की भस्म आरती में दर्शन किए. रवि किशन ने नंदी हॉल में बैठकर भगवा कपड़े पहनकर भस्मआरती में हिस्सा लिया. इस दौरान वह भोलेनाथ की भक्ति में डूबे दिखे.

गर्भ गृह की चौखट से की पूजा : रवि किशन ने भगवान महाकाल की भस्मआरती के समापन के बाद गर्भ गृह की चौखट से भगवान महाकाल का पूजन पाठ कर अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया. इसके बाद रवि किशन ने कहा कि मैं तो महाकाल का सेवक और उनके चरणों का दास हूं. महाकाल के दर्शन कर वह धन्य हो गए हैं. उन्होंने कहा कि यहां राज्य सरकार व पीएम मोदी द्वारा महाकाल लोक भव्य बनाया गया है. महाकाल ने यहां के विधायक मोहन यादव को सीएम बना दिया. बाबा महाकाल सबकी मुराद पूरी करते हैं.

सबकी मुराद पूरी करते हैं महाकाल : रवि किशन ने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के लिए आए थे तो महाकाल भगवान से प्रार्थना की थी कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बने. इस मुराद को बाबा महाकाल ने पूरा कर दिया है. बता दें बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्री के अलावा बड़ी संख्या में नेता लोग भी आते हैं. बाबा महाकाल की भस्म आरती का खास महत्व है. यह आरती अलसुबह साढ़े 4 बजे होती है. इसके लिए लोगों को पहले से तैयारी करनी पड़ती है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

1 hour ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago