CG : महुआ शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार

जांजगीर 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है. अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर सूचना मिला की आरोपिया सीता निवासी लोहर्सी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से जारिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 25 लीटर कीमती ₹2500 को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 526/ 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उप निरीक्षक संतोष सिंह ठाकुर, आरक्षक तेरस साहू महिला आरक्षक सरोजिनी कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।

See also  राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना की राशि से तन्मय के पोषण को मिला सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *