CG : कारीगरों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

बेमेतरा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले के पारंपरिक व्यावसायों से जुड़े शिल्पकारों एवं कारीगरों को सीएससी सेंटर (ग्राहक सेवा केन्द्र) के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा हैं। महाप्रबंधक, जिला व्याापार एवं उघोग केन्द्र ने बताया कि पंजीयन पश्चात कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारनें 05 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं 500 रूपये प्रतिदिन के दर से स्टाइपेंड दिया जायेगा। महाप्रबंधक ने बताया कि प्रशिक्षण पश्चात उन्हें यंत्र एवं औजार हेतु 15,000 रूपये का अनुदान सहायता राशि भी दी जाएगी। इच्छुक हितग्राहियों को पहले चरण में 01 लाख और दुसरी चरण में 02 लाख की वित्तीय सहायता 05 प्रतिशत ब्याज की दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय जैसे-बढ़ाई,नाव बनाने वाले, लोहार, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, संगतराश, जूता बनाने वाले, नाई, राजमिस्त्री, झाडू, चटाई, टोकरी एवं पैरदान बनाने वाले, मालाकार, धोबी, गुड़िया एवं खिलौने बनाने वाले,दर्जी तथा मछली जाल बनाने वाले आदि को सम्मिलित किया गया है। पारंपरिक शिल्पकारों की सहायता हेतु ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में जाकर आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, बैक पासबुक, राशन कार्ड के साथ पंजीयन करा सकते है।

See also  राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड चिखली में डंप कचरे का उठाव नहीं, बीमारी फैलने का खतरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *