बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में साइबर सेल टीम एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वगीय डारन बाई शासकीय महाविद्यालय गुरुर के तत्वाधान में ग्राम रामतरा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के पांचवे दिन बौद्धिक परिचर्चा के रूप में नरेंद्र कुमार संरक्षण अधिकारी महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल संरक्षण, बाल अधिकार, पाक्सो एक्ट 2012 बाल विवाह प्रतिषेध नियम 2006 की जानकारी दी गई.

साथ ही सीता गोस्वामी सहायक उपनिरीक्षक महिला सेल बालोद द्वारा महिलाओं के संरक्षण अभिव्यक्ति नारी की जानकारी, रूम लाल चुरेन्द्र प्रधान आरक्षक सायबर सेल सायबर अपराधों की जानकारी, वेदप्रकाश साहू जिला समन्वयक चाईल्ड लाइन 1098 की जानकारी, आरक्षक चेतन सोनकर यातायात थाना के द्वारा यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी में दी गई जिसमें 55 स्वयं सेवक एवम ग्रामीण जन उपस्तिथि रहे.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *