CG : बिना वर्दी पहने मिले बस और ऑटो चालकों पर कार्रवाई, काटा चालान

दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग के द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के दिये गये निर्देश के परिपालन पूर्व में सतीष ठाकुर, सतानंद विघ्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा बस चालकों एवम ऑटो चालकों की मिटिंग लेकर यातायात व्यवस्था एवम नियमों का पालन करने समझाईश दी गयी थीं एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई थी।

उक्त मीटिंग के 1 सप्ताह बाद यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज दिनांक को दुर्ग ,पावर हाउस, भिलाई तीन क्षेत्र में बिना वर्दी पहने बस एवं ऑटो चालान करने वाले कुल 36 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कल 236 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत आज कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

May be an image of 2 people, road and text
See also  राजनांदगांव : सहायक उपकरण के लिए 21 से 24 तक मूल्यांकन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *