CG : मोदी की गारंटी पर जोर, रायपुर में वन-टू वन बीजेपी की बैठक जारी

रायपुर सीएम विष्णु देव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के सात मोर्चों के पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक सभी मोर्चा के प्रदेश प​दाधिकारियों की चल रही है। इस बैठक में सीएम विष्णु देव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं।

वहीं इस बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है। सातों मोर्चे की संयुक्त बैठक जारी है। बूथ पर ज़ोर देने की योजना बनाई जा रही है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गारंटी पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की योजना और काम को जन-जन तक ले जायेंगे। हमारी टीम मजबूत, बदलाव की बात समय के गर्भ में है। राहुल की यात्रा राजनीतिक, विकास उद्देश्य नहीं है।

See also  CG में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED और IT की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबार से कनेक्शन की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *