रेलयात्री ध्यान दे : 10 से 17 जनवरी तक फिर पेंच वैली बंद रहेगी

छिंदवाड़ा
 नए साल के आगाज में पेंचवैली एक्सप्रेस की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यात्रियों की समस्या यहां भी खत्म नहीं होगी क्योकि दो दिन चलने के बाद एक बार फिर से पेंचवैली एक्सप्रेस को बंद करने के आदेश जारी हो चुके है। यानि 10 से 17 जनवरी तक फिर पेंचवैली बंद कर दी जाएगी। चार माह में छटवीं बार रेलवे की तरफ से ट्रेन को बंद किया जा रहा है।

शहर में ट्रेन चलना शुरू नहीं होती कि रेलवे फिर ट्रेन को बंद करने के आदेश जारी कर दिए जा रहे हैं। वर्तमान में भी ऐसा ही हुआ है। हाल ही में 28 दिंसबर से 6 जनवरी तक पेंचवैली एक्सप्रेस को बंद किया गया है। ट्रेन बंद हुए दो दिन का समय ही बीता कि रेलवे ने एक और नए आदेश जारी कर उसे 7 दिनों के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में अब यात्रियों को समझ ही नहीं आ रहा है कि वह ट्रेन से कहीं आने जाने का प्लान बनाए या नहीं भी।

अब निशातपुरा के पास होगा कार्य

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल रेल मंडल के निशातपुरा में तीसरी रेल लाइन के कार्य के चलते पंचवेली एक्सप्रेस को फिर से निरस्त कर दिया जाएगा। इंदौर से चलने वाली पंचवैली एक्सप्रेस 9 से 16 जनवरी और छिंदवाड़ा से चलने वाली को 10 से 17 जनवरी तक निरस्त किया गया है।

7 और 8 जनवरी को चलेगी ट्रेन

संत हिरदाराम (बैरागढ़) स्टेशन पर किए जा रहे कार्य के चलते पंचवैली एक्सप्रेस को 29 दिसंबर से 6 जनवरी तक निरस्त किया गया है। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों की समस्या कम नहीं होगी क्योकि दो दिन चलने के बाद यह ट्रेन एक बार फिर से बंद हो जाएगी। रेलवे ने बताया है कि 7 व 8 जनवरी को ट्रेन नियमित चलेगी। इसके बाद ट्रेन फिर बंद हो जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

2 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

6 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

9 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

15 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

18 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

23 minutes ago