CG : स्वच्छ रखना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी: विधायक

सुशासन दिवस पर शुरू हुए स्वच्छ रिसाली अभियान रविवार को समापन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शहर स्वच्छ रहेंगा तो सेहत भी अच्छा रहेगा। हर नागरिक को इसे ध्यान में रखना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने रिसाली बस्ती मार्केट क्षेत्र में श्रम दान भी किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने अभियान की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। हर व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस अवसर निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, रमा साहू, सुंनदा चंद्राकर, धर्मेंद्र भगत, मनीष यादव, सांसद प्रतिनिधि दीपक चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, राजू जघेंल, दशरथ आदि उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिग की चयन सूची प्रकाशित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *