CG : महतारी वंदन योजना पर कल लगेगी कैबिनेट की मुहर

रायपुर कल होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि साय कैबिनेट में 3100 रुपए की दर से धान खरीदी और धान के बोनस को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस लगातार धान के बोनस को लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार में आने से पहले धान का प्रति क्विंटल 3100 की दर से भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक किसानों को समर्थन मूल्य में ही भुतान किया जा रहा है।

See also  किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *