CG : रिश्वत मामले में बैंक मैनेजर सस्पेंड

बिलासपुर में किसानों का बकाया बोनस देने के एवज में कमीशन मांगने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने ब्रांच मैनेजर हरीश कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खातों में दो साल के बकाया बोनस की राशि जारी किया था। पूरा मामला करगीरोड शाखा का है।

दरअसल, खातों में आए बोनस की राशि लेने के लिए किसान अब बैंक पहुंच रहे हैं। लेकिन, कई जगहों पर मौके का फायदा उठाकर सहकारी बैंक के प्रबंधक किसानों को सहयोग करने के बजाए उन्हें बोनस देने के एवज में कमीशन की मांग कर रहे हैं। करगीरोड के शाखा के पर्यवेक्षक और प्रभारी शाखा प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा के खिलाफ किसानों ने कमीशन मांगने और कमीशन नहीं देने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी बैंक के सीईओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *