CG : चारा विवाद में खूनी संघर्ष, दो परिवार के 10 लोग घायल

 बिलासपुर पुराने विवाद पर कछार में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी, टांगी से हमला कर दिया। घटना में 10 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। कछार डिपरापारा निवासी अनिल यादव (24) की एफआईआर के अनुसार, वह सत्या पावर प्लांट में काम करता है। 30 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे गांव के ही प्रेमसागर के साथ उसका चारा लेनदेन के बात पर विवाद हुआ था। 31 दिसंबर की शाम 5.30 बजे अनिल प्लाट में था।

भाई संजय यादव साइकिल पर चारा लेकर घर जा रहा था। कचरा गोदाम के पास प्रेमसागर, बालक दास व डाला ने संजय का रास्ता रोककर लाठियों से हमला कर दिया। सीमा यादव ने कॉल करके अनिल को इसकी जानकारी दी, तो उसने अपने भाई विकास को बताया और दोनों घर पहुंचे। संजय तब थाना चला गया। अनिल के अनुसार, वह अपने भाई विकास के साथ प्रेमसागर के घर गए और संजय के साथ मारपीट का कारण पूछा।

See also  राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *