बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स द्वारा मरीजों को लगातार बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते एक वर्ष सिम्स अस्पताल में 10 हजार से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन किया गया। वहीं लगभग 3 लाख 90 हजार बाह्य रोग मरीजों (ओपीडी) का उपचार किया गया। इसी प्रकार 39 हजार 621 भर्ती मरीज (आईपीडी) को उपचार की सुविधा दी गई।  गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सर्जरी विभाग में 1549, नेत्र रोग विभाग में 3 हजार 245, स्त्री रोग विभाग में 2 हजार 957, अस्थि रोग विभाग में 511, दंत रोग विभाग में 1410, नाक, कान, गला रोग विभाग में 1301 इसी प्रकार कुल 10 हजार 973 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल में 6 हजार से ज्यादा प्रसूताओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया। अस्पताल में शासन द्वारा संचालित विभिन्न नि:शुल्क योजना के माध्यम से मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है। उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान सिम्स की स्थापना 2002 में हुई थी। बिलासपुर संभाग के साथ-साथ आस पास के प्रदेश के लोग भी अपना इलाज करवाने यहां आते है। अस्पताल में अनेक जटिल ऑपरेशन डॉक्टरों द्वारा किया गया है। सिम्स अस्पताल शुरू हुआ था तब यहां केवल तीन सौ पचास बेड थे, लेकिन आज अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों से सात सौ पचास बेड की सुविधा सिम्स अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध है, और साथ ही विभिन्न प्रकार के कुल सत्रह ओ.पी.डी. विभागों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *