छत्तीसगढ़

CG : भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए निर्देश

रायपुर। देर शाम 6 घंटे तक महानदी भवन मंत्रालय में चली अपनी पहली ही मैराथन बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश हित में बड़े निर्णय लिए। इन निर्णयों में राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में निःशुल्क सायकल तथा 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव पी. अंबलगन, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सचिव एवं संचालक  राजेश सिंह राणा, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक सुनील जैन, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक इफ्फत आरा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव वी.के. गोयल, एवं उच्च शिक्षा आयुक्त शारदा वर्मा, राज्य पर्यटन प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला, विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे। भव्य तरीके से आयोजित होगा राजिम कुंभ मेला – अग्रवाल ने सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रयास करने एवं राजिम कुंभ मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर इसके आयोजन को भव्य बनाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के मेला महोत्सव को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि मेला को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके। उन्होंने पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन वाले शहरों में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉलरोड बनाएंगे। सरगुजा के रामगढ़ और चैतुरगढ़ जैसे स्थानों का विकास हिल स्टेशन के रूप में करेंगे ताकि यहां राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को लुभा सके। श्री अग्रवाल ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पर्यटन स्थलों एवं मेले महोत्सवों के विकास पर विशेष ध्यान दें। सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर शामिल कराने की तैयारी – श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर व्यवसायों को बढ़ावा देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ’छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग सेल’ की स्थापना कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में राज्य की छवि को बेहतर कर राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगे।उन्होंने घोषणा पत्र में शामिल ’प्रदेशवासियों को श्री रामलला दर्शन’ कराने के लिए अधिकारियों को निश्चित कार्ययोजना बनाने के लिए आईआरसीटीसी एवं बस ट्रांसपोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट आदि की तैयारी करने और राम वन गमन परिपथ योजना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अंतिम सूची जारी …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अंतिम सूची जारी …

अम्बिकापुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद…

22 seconds ago
CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

CG : 24 जून की ग्राम सभा लाखों परिवारों के पक्के आवास के सपनों को देगी नई उड़ान …

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा महत्वपूर्ण…

2 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

CG : सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन का आधार …

अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़…

5 minutes ago
CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

अम्बिकापुर । संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 22 से 26 जून 2026…

10 minutes ago
CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

24 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

26 minutes ago