CG : इमरजेंसी वाहनों के लिए हाईकोर्ट ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

 बिलासपुर न्यायधानी के नेहरू चौक पर एम्बुलेंस पलटने की घटना को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डिवीजन बैंच ने स्वतः संज्ञान लिया है और ट्रैफिक के मामले को लेकर बिलासपुर सहित प्रदेश के बड़े शहरों के लिए रोडमैप तैयार करने का आदेश दिया है. साथ ही इस मामले में प्रदेश के यातायात प्रभारी को नोटिस जारी किया है.

बिलासपुर के नेहरू चौक पर मरीज को लेकर जा रहे एम्बुलेंस के पलटने से एम्बुलेंस चालक सहित उसमें सवार मरीज को गंभीर चोट आई है. हाईकोर्ट ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ी कही न रूके और सीधे निकल जाए. कोर्ट का कहना है कि वीआईपी के गुजरने के दौरान ट्रैफिक सिग्नल को फ्री कर दें, जिससे सामान्य व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी. कोर्ट ने इस मामले में प्रदेश के डीजीपी समेत बिलासपुर कलेक्टर और ट्रैफिक प्रभारी को नोटिस जारी किया है.

See also  CG : पेंड्रा-बिलासपुर हाईवे पर अचानक दिखा भालू, सड़क किनारे की मौजूदगी से बढ़ी चिंता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *