दंतेवाड़ा बालूद रोड इलाके में हिरण का एक बच्चा जंगल से भटककर पहुंच गया. हिरण का बच्चा जैसे ही रिहायशी इलाके में घुसा वैसे ही कुत्तों ने उसे दौड़ाना शुरु कर दिया. हिरण का बच्चा खुद को बचाने के लिए पूरे गांव के चक्कर लगाता रहा.
कुत्तों से बचने के चक्कर में हिरण एक किसान के घर में जा घुसा. घर के मालिक ने जब घर के बाहर कुत्तों की फौज देखी तो पता चला कि उनके घर में हिरण के एक बच्चे ने पनाह ले रखी है. घर के मालिक ने पहले तो हिरण के बच्चे को पानी पिलाया फिर उसे एक रस्सी की मदद से घर के भीतर बांध दिया.
