छत्तीसगढ़

CG : छात्रा का चेहरा न्यूड फोटो के साथ एडिट कर इंस्ट्राग्राम पर किया अपलोड

भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में भी एक डीप फेक का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 11वीं की छात्रा का चेहरा न्यूड फोटो के साथ एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड़ कर दिया। वायरल फोटो पर जब छात्रा के परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। इस मामले में शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने 509 ख आईपीसी ए 67 बी . आईएनएफ के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं में पढऩे वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर न्यूड फोटो बना दिया। इसके बाद इसे अपलोड़ कर वायरल भी कर दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने बेटी को बुलाकर पूछा तो उसने किसी भी तरह की जानकारी होने से

मना किया। इसके बाद जब फोटो को गौर से देखा गया तो पता चला कि छात्रा का केवल चेहरा है बाकी पूरी तस्वीर एडिट की गई है। इसके बाद परिजन जामुल थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509 ख,  67 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पतासाजी का प्रयास कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…

3 minutes ago
राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…

5 minutes ago
CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के लिए पेश मामले में सुनवाई करते…

9 minutes ago
राजनांदगांव : 10 से अधिक घाटों पर अवैध रेत खनन, वैध खदानें एनओसी के इंतजार में बंद…

राजनांदगांव : 10 से अधिक घाटों पर अवैध रेत खनन, वैध खदानें एनओसी के इंतजार में बंद…

राजनांदगांव , जिले में रेत का अवैध खनन प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।…

11 minutes ago
राजनांदगांव : रानी सूर्यमुखी देवी महिला हॉकी प्रतियोगिता फिर शुरू करने की तैयारी…

राजनांदगांव : रानी सूर्यमुखी देवी महिला हॉकी प्रतियोगिता फिर शुरू करने की तैयारी…

राजनांदगांव शहर के चिखली स्कूल मैदान में आयोजित निशुल्क ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन…

14 minutes ago
CG : दो सगे भाइयों की मौत, बिलासपुर में सड़क हादसा …

CG : दो सगे भाइयों की मौत, बिलासपुर में सड़क हादसा …

बिलासपुर। जिले के बेलतरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की…

24 minutes ago