भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में भी एक डीप फेक का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 11वीं की छात्रा का चेहरा न्यूड फोटो के साथ एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड़ कर दिया। वायरल फोटो पर जब छात्रा के परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। इस मामले में शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने 509 ख आईपीसी ए 67 बी . आईएनएफ के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं में पढऩे वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर न्यूड फोटो बना दिया। इसके बाद इसे अपलोड़ कर वायरल भी कर दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने बेटी को बुलाकर पूछा तो उसने किसी भी तरह की जानकारी होने से
मना किया। इसके बाद जब फोटो को गौर से देखा गया तो पता चला कि छात्रा का केवल चेहरा है बाकी पूरी तस्वीर एडिट की गई है। इसके बाद परिजन जामुल थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509 ख, 67 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पतासाजी का प्रयास कर रही है।
जबलपुर मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…
भोपाल मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…