रायपुर 14 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के पथरिया में छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का लोधी समाज के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित समाज के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना वोहरा, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, पर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू भी उपस्थित थे। हेलीपेड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन पावन दिन है। मकर संक्रांति की आपको हार्दिक शुभकामनाएं। समाज की कर्मठता के कारण कारण लोधी समाज आगे बढ़ रहा है। लोधी समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा। आपने हम पर विश्वास जताया हम मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इसी तरह पी.एस.सी. घोटाले की जांच का निर्णय लिया गया है। ऐसे तमाम कार्य जिसका हमने वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…
एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत…
बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी…
कवर्धा । जिले में बोरी के अंदर टुकड़ों में मिली लाश के मामले को पुलिस…