CG : हेडमास्टर ने पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाट, पहले दे चूका था दूर रहने की चेतावनी
बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। दोनों ने उसे समझाइश देने के लिए घर पर बुलाया और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी शिव कामले कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वह पिछले एक सप्ताह से सकरी के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पत्नी रीना कामले, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि रीना कामले का करीब दो साल पहले अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान राम्हेपुर (लोरमी) निवासी दावेन्द्र कुमार बघेल से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। लगभग एक महीने पहले जब पति शिव कामले को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पत्नी को दावेन्द्र से दूर रहने की चेतावनी दी और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था। 30 मई के दोपहर 12 बजे मृतक दावेन्द्र रीना को सिम देने आया, जिसे शिव ने देख लिया। इसके बाद शिव ने दावेंद्र को घर बुलाने को कहा और दावेंद्र को रीना से दूर रहने की समझाइश देने लगे, लेकिन वो नहीं माना।
इसी को लेकर शिव और उसके बेटे का दावेंद्र के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र ने मिलकर प्लास्टिक के सुतली और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर दावेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। इधर विवाद बढ़ता देख महिला घबराकर घर से सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दावेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…
एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…