मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकालेश्वर मंदिर की चिंतामन यूनिट में पहुंचे यहां पर पहुंचकर उन्होंने लड्डू प्रसादी बनाई, अयोध्या भेजे जायेंगे 22 जनवरी को

उज्जैन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर की चिंतामन यूनिट में पहुंचे यहां पर पहुंचकर उन्होंने लड्डू प्रसादी बनाई और इसकी पैकिंग भी की आपको बता दें की मुख्यमंत्री यहां पर निरीक्षण पर पहुंचे महाकाल मंदिर की लड्डू यूनिट में लड्डू बनाने की प्रक्रिया 3 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी। आज चौथे दिन की सुबह तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लाख लड्डू बन चुके हैं। इन लड्डुओं को पांच ट्रैकों के जरिए अयोध्या पहुंचाया जाएगा।

 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे और भगवान राम को प्रसाद स्वरूप यह लड्डू प्रसादी चढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के चिंतामन यूनिट में पहुंचे और यहां पर उन्होंने लड्डू प्रसादी बनाई इस दौरान उनके साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लड्डू बना रहे कारीगरों से चर्चा करते भी नजर आए।

See also  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *