कलेक्ट्रेट परिसर में की सफाई,परिसर को स्वच्छ रखने दिए निर्देश

भोपाल
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। मंदिरों में स्वच्छता अभियान समेत कई गतिविधियां आयोजित होगी। इसी कड़ी में मंगलवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई की।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस दौरान एडीएम हरेन्द्र नारायण,डिप्टी डीईओ रविशंकर राय सहित कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बता दें इससे एक दिन पहले कलेक्टर ने  22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के स्थापना के संबंध में भोपाल जिले के प्रमुख मंदिरों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक लेकर 16 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक जिले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने, मंदिरों पर रोशनी दीप-प्रज्ज्वलन करने, रामायण पाठ, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं प्रभात फेरी निकालने संबंधी विषयों पर की चर्चा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

1 hour ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

1 hour ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

1 hour ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

1 hour ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

1 hour ago