छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को किया रवाना

रायपुर मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा यह रैली निकाली गई है। जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

9 minutes ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

12 minutes ago
CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस…

17 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास…

26 minutes ago
CG : पल्सर बाइक में लगी आग, पेट्रोल पंप की घटना …

CG : पल्सर बाइक में लगी आग, पेट्रोल पंप की घटना …

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक के एक पेट्रोल पंप परिसर…

32 minutes ago
CG : अभिनेता राहुल रॉय और प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता की मुलाकात …

CG : अभिनेता राहुल रॉय और प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता की मुलाकात …

रायपुर/मुंबई। अपने जमाने के स्टार युवाओं की धड़कन आशिकी फिल्म के हीरो राहुल रॉय का…

35 minutes ago