भोपाल
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। मंदिरों में स्वच्छता अभियान समेत कई गतिविधियां आयोजित होगी। इसी कड़ी में मंगलवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई की।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस दौरान एडीएम हरेन्द्र नारायण,डिप्टी डीईओ रविशंकर राय सहित कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बता दें इससे एक दिन पहले कलेक्टर ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के स्थापना के संबंध में भोपाल जिले के प्रमुख मंदिरों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक लेकर 16 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक जिले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने, मंदिरों पर रोशनी दीप-प्रज्ज्वलन करने, रामायण पाठ, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं प्रभात फेरी निकालने संबंधी विषयों पर की चर्चा।
भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट,…
सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का दूसरा दिन : मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग…