मंत्री श्री चौबे 18 जनवरी को ग्राम ठेलका और करही जाएंगे

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे 18 जनवरी को बेमेतरा जिले के ग्राम ठेलका और करही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम ठेलका में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संतोष वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में श्री अविनाश चौबे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जागेश पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा विशिष्ठ अतिथि होंगे। मंत्री श्री चौबे इसके पश्चात ग्राम करही जाएंगे और वहां मां शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

See also  CG : दशगात्र से लौट रही महिलाओं का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 12 घायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *