छत्तीसगढ़

डेनेक्स ब्रांड की एक अभिनव पहल : दंतेवाड़ा में लगा आरओ वाटर प्लांट

एक ओर जहां पूरी दुनिया में इम्यूनिटी बूस्ट करने की बात हो रही है, हर कोई जहां बीमारियों से बचने के लिए हर तरह के जतन करने को तैयार है। ऐसे समय में पानी के जरिए कई गंभीर बीमारियों निजात दिलाने के लिए दंतेवाड़ा में अभिनव पहल हो रही है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन अपने ब्रांड डेनेक्स (दंतेवाड़ा नेक्स्ट) के नाम पर अब आरओ वाटर की सुविधा देने जा रहा है. डेनेक्स ब्रांड से उपलब्ध होने वाले इस आरओ वाटर की खासियत होगी कि इसमें टीडीएस (Total dissolved solids)  110 पीपीएम होगा, जो सेहत के लिहाज से बेहतर माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक 110 पीपीएम के साथ टीडीएस वाले पानी का पीने के लिए उपयोग करने पर कई गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने डेनेक्स (दंतेवाड़ा नेक्स्ट) ब्रांड से उद्मम शुरू किया. इसमें महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ा गया। शुरुआती दौर में डेनेक्स ब्रांड नेम से वस्त्र निर्माण का काम किया गया, जो बहुत कम समय में ही देश भर में पहचान बना चुका है. वहीं डेनेक्स ब्रांड के कई खाद्य पदार्थ पर छत्तीसगढ़ समेत देश-दुनिया के अन्य शहरों में भी बिक रहे हैं। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए दंतेवाड़ा के शुद्ध और स्वच्छ पानी का उपयोग आरओ वाटर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस कड़ी में दंतेवाड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकनार के मां दंतेश्वरी गौ-संवर्धन केन्द्र में आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है. इस प्लाटं का संचालन प्रगति एवं प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है. भविष्य में आरओ वाटर प्लांट के संचालन के लिए स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस कदम से जहां महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनका आर्थिक सुदृढ़ीकरण होगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि सुदूर अंचल दंतेवाड़ा में तैयार आरओ वाटर देश के विभिन्न हिस्सों तक अपनी पहुंच बनाएगा। 
यहां छत्तीसगढ़ के स्थानीय पर्व छेरछेरा पुन्नी के मौके पर सोमवार 17 जनवरी को डेनेक्स आरओ वाटर के पहले रथ को जिला संयुक्त कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कर्मा, उपसंचालक पशुधन चिकित्सा विभाग डॉ. अजमेर सिंह कुशवाह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

4 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

4 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

4 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

4 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

4 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

4 hours ago