छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले में 75 प्रतिशत किसानों ने बेचा अपना धान

विक्रय किए गए धान में 43 प्रतिशत धान का हुआ उठाव

– कलेक्टर के निर्देश पर धान उठाव महाअभियान चलाकर किया जा रहा धान का उठाव

 कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान बेचने के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसान चार महीने की अपनी कड़ी मेहनत से उत्पादित धान को समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। जिले में 2 लाख 12 हजार 37 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 75 प्रतिशत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। किसानों से 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक खरीदे गए धान में 43 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तीन दिन धान उठाव महाअभियान चलाया जा रहा है। जिससे धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्था सुनिश्चित बनी रहें। मंगलवार को किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों और धान खरीद सुगमता से चलती रहे, इसके लिए सभी व्यवस्था  सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के लिए अन्य जिलों के कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर संग्रहण केन्द्र को प्रारंभ कराया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र के सभी नोडल अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि धान खरीदी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने मिलर और परिवहनकर्ता को धान उठाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक मिलिंग क्षमता से कम मिलिंग करते पाए जाने पर जांच कर कस्टम मिलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धान उठाव के लिए परिवहनकर्ताओं को वाहन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago