CG : ढाबे में पिस्टल लेकर बैठे थे युवक, पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात नाकाम

 दंतेवाड़ा में पुलिस को अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। गीदम पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि गीदम – जगदलपुर मार्ग पर स्थित एवीएनजे ढाबा में तीन युवक पिस्तौल सहित बैठे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में गीदम पुलिस जांच डालकर गठित किया गया। पुलिस दल द्वारा उक्त ढाबे में छापेमारी की गई। वहां संदिग्ध हालात में तीन युवकों से कड़ी पूछताछ की गई। इनमें कृष्ण ठाकुर, विक्रम यादव के कब्जे से एक- एक पिस्टल बरामद की गई, वहीं एक अन्य युवक युवराज उईके के कब्जे से 10 राउंड कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों को से युवकों से उक्त हथियारों के दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा। जिस पर आरोपियों द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं की जा सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवकों द्वारा किसी बड़ी वारदात की तैयारी थी। पुलिस की सक्रियता से बड़ी वारदात टल गई।

See also  CM साय आज सूरजपुर-बलरामपुर दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और आमसभा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *