– कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
– गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण
– दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
राजनांदगांव 24 जनवरी 2023। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के साथ अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह एवं डीएसपी यातायात श्री हेमनायक प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिहर्सल परेड के दौरान जवानों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्ष फायर भी किया गया।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को आयोजन से जुड़े तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।

रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्री ढाल सिंह साहू ने किया। उप निरीक्षक श्री भूषण चंद्राकर ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस महिला बल राजनांदगांव, नगर सेना महिला बल राजनांदगांव, एनसीसी आर्मी पुरूष शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, एनसीसी नेवी पुरूष शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, एनसीसी महिला शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, एनसीसी आर्मी शासकीय कमला देवी महाविद्यालय, एनसीसी स्टेट स्कूल, एनसीसी सर्वेश्वरदास नगर पालिक स्कूल राजनांदगांव, एनसीसी डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल राजनांदगांव प्लाटून शामिल हुए, स्काउड गाईड स्टेट हाई स्कूल और महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण गीतों पर प्रस्तुति दी। रिहर्सल कार्यक्रम में साढ़े 6 सौ बच्चों द्वारा व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण कुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान एवं बच्चे उपस्थित थे। रिहर्सल कार्यक्रम का सफल संचालन एएसआई यातायात श्री कमल श्रीवास्तव ने किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *