राजनांदगांव : वनोपज का सही इस्तेमाल करते हुए अर्थव्यवस्था को बेहतर करने आह्वान

खैरागढ़ विकासखंड के गातापार जंगल में एक दिवसीय उद्यमिता मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनोंपज आधारित वन धन, कौशल विकास योजना अंतर्गत विविध सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग और व्यापार स्थापित करने हेतु प्रेरित करते हुए रास्ता बताया गया। जिला पंचायत सहकारिता और उद्योग समिति के सभापति विप्लव साहू, शेखु वर्मा, सहायक संचालक किशोर इडपाते, महाराष्ट्र के क्लस्टर विषेशज्ञ मनोहर ऊईके, वन विभाग अधिकारी हर्ष बहादुर सिंह ने ग्रामीणों को स्वरोजगार और लघु उद्योग के लिए विभाग और शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भूपेंद्रसिंह नेताम, हेमबतीबाई ध्रुव, मिथिलेश देवांगन, भूपेंद्र सिंह आदि युवा और बिहान समूह की महिलाएं उपस्थित रही। आयोजन में कलस्टर डेव्हलपमेंट पर चर्चा करते महुआ का राब, बिस्किट, कुकीज़ , चिवड़ा, परसा फूल, चार, चिरायता आदि वनोपज का बहु उपयोग करते हुए अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की जानकारी दी गई। राज्य में सभी जिले के पंचायत में 1 क्लस्टर स्थापित करना और सभी लोगों को गौण उत्पादों के सुक्ष्म ग्रह उद्योग और व्यापार से जोडना इस गतिविधि का लक्ष्य रहा।

See also  Rajnandgaon : 70 साल पुराने जर्जर क्वार्टर से खतरा सामने खेलते हैं बच्चे, हटाने की मांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *