प्राकृतिक आपदा से मृत चार लोगों के परिजनों को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। इनमें धमतरी तहसील के तरसींवा के दो वर्षीय रागमय साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पिता श्री मोहनलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम सांकरा के 15 वर्षीय छबिलेश कुमार ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री सीताराम को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नगरी के सायफनपारा माड़मसिल्ली निवासी 19 वर्षीय द्वारिका प्रसाद की माड़मसिल्ली बांध में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री पंचूराम गोंड़ को चार लाख रूपए और मगरलोड के ग्राम सिंगपुर निवासी श्रीमती संगीता यादव की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री चिन्ताराम यादव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
रायपुर : बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा…
जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों…
जशपुरनगर । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने…
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…