बालोद : रेंगाडबरी सहित अन्य ग्रामों में सड़क निर्माण से प्रभावितों को भू-अर्जन पश्चात प्रदाय किया गया मुआवजा राशि

डौण्डीलोहरा के तहसीलदार श्री आर.आर.दुबे ने बताया कि ग्राम रेंगाडबरी, भंवरमरा, पुनारकसा, खैरकट्टा, अरजपुरी में सड़क निर्माण की प्रस्तावित भूमि पर निजी भूमि प्रभावित हो रही थी, जिससे भू-अर्जन प्रकरण दर्ज कर शासन के नियमानुसार भू-अर्जन पश्चात् मुआवजा राशि प्रभावितों का प्रदाय किया गया। उन्होंने बताया कि डौण्डीलोहारा-रंेगाडबरी-चैकी रोड का निर्माण कार्य छ.ग. रोड डेव्हल्पमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा कराया जा रहा है। डौण्डीलोहारा के विवेकानंद चैक से रंेगाडबरी रोड तक उक्त सड़क निर्माण कराया जाना है। कंपनी द्वारा निविदा के तहत् सड़क निर्माण से पूर्व सड़क के  दोनो ओर नाली का निर्माण कार्य करवाया  जा रहा है।
तहसीलदार ने बताया कि डौण्डीलोहारा में सड़क व नाली निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का छ.ग. रोड डेव्हल्पमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार सड़क व नाली निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि में निजी भूमि प्रभावित नहीं हो रही है, प्रस्तावित भूमि पर किए अतिक्रमकों की सूची प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमकों को नोटिस जारी किया गया है, तदनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *