बालोद : जिला मुख्यालय में रेत के अवैध भंडारण की शिकायत पर की गई जाॅच, नहीं पाया गया अवैध भण्डारण

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत रेत घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें जलभराव एवं अन्य कारणों से रेत उत्खनन व परिवहन बंद होना पाया गया। प्रभारी खनि अधिकारी श्री प्रवीण चन्द्राकर ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के आसपास रेत के अवैध भण्डारण की शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत की जाॅच खनिज अम्ला एवं राजस्व विभाग द्वारा वार्ड पार्षद की उपस्थिति में मौका जाॅच किया गया। जाॅच में पाया गया कि सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के आसपास भण्डारित रेत श्री दिनेश तापड़िया एवं श्री गोपाल जाजू का है, जो लगभग दो-दो हाईवा अलग-अलग भण्डारित करके रखा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा ठेकेदारों से घर बनवाने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा खनिज संबंधी रायल्टी पर्ची मौके पर प्रस्तुत किया गया। किसी अन्य जगह पर विक्रय नहीं किया जा रहा है। किसी अन्य जगह विक्रय नहीं करने के कारण अवैध भण्डारण की श्रेणी में नहीं आता है। प्रभारी खनि अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत रेत घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें जलभराव एवं अन्य कारणों से रेत उत्खनन व परिवहन बंद होना पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *