याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद है मूंगफली…पर सीमित मात्रा में ही करें सेवन

मूंगफली स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। बता दें कि मूंगफली को गरीबों का ड्राई फ्रूट कहा जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मूंगफली शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

बता दें कि अल्जाइमर से पीड़ित लोगों को मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वहीं यदि बुजुर्ग अपनी डाइट में मूंगफली को शामिल करते हैं, यह उनकी याद्दाश्त के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। वहीं जो लोग रोजाना मूंगफली का सेवन करते हैं, उनको भूलने की बीमारी नहीं होती है। याददाश्त तेज रखने के लिए आप पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं।

हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज

दिल की सेहत के लिए मूंगफली काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप मूंगफली का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो कई बीमारियां जैसे- स्ट्रोक और हार्ट अटैक आदि से बचाती हैं। ऐसे में अगर शरीर में कहीं क्लॉट्स हैं, तो मूंगफली के सेवन से यह ठीक होने लगता है।

मूंगफली का ग्लाइसेमिल इंडैक्स अच्छा होता है। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी होता है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

हेल्दी फैट जरूरी

शरीर को विटामिन, मिनरल की तरह हेल्दी फैट की भी जरूरत होती है। हेल्दी फैट के लिए मूंगफली खाएं। इसमें मौजूद अन सैचुरेटेड फैट शरीर के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली खाना सेहत के लिए लाभकारी हैं काफी

मूंगफली में विटामिन ई पाया जाता है। जो आपकी त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है। लेकिन ज्यादा यंग दिखने के चक्कर में आप ज्यादा मूंगफली का सेवन न करें। अगर देखा जाए, तो ड्राई फ्रूट्स में बादाम के बाद मूंगफली में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

रोजाना इतनी मूंगफली का सेवन फायदेमंद

एक कहावत है कि किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती है। मूंगफली की तासीर गर्म होती है, इसलिए ज्यादा मूंगफली का सेवन सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में मूंगफली का भरपूर लाभ लेने के लिए एक मुट्ठी से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इसको भूनकर या छिलका उतारकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

मूंगफली को पचने में समय लगता है, इसलिए रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप मूंगफली और चने को रातभर भिगोकर इसको खाते हैं, तो आपके शरीर को भरपूर ताकत और ऊर्जा मिलती है।

बता दें कि मूंगफली का पूरा फायदा तब मिलता है, जब इसको सीमित मात्रा में खाया जाए। पूरे दिन में एक मुट्ठी से अधिक मूंगफली खाने से मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए मूंगफली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…

15 minutes ago
CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

27 minutes ago
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…

27 minutes ago
CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

CG : इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें …

अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…

33 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…

44 minutes ago
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…

45 minutes ago