राजनांदगांव: कुनीति, कुप्रबंधन और माफिया से मिलीभगत ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ में महंगाई – साहिल

महंगाई पर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस की लूटमार से जनता त्रस्त-  साहिल गोलछा
राजनांदगांव।  भाजयुमो शहर कोषाध्यक्ष साहिल गोलछा ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रही महंगाई को कांग्रेस सरकार की कुनीति, कुप्रबंधन तथा माफिया से मिलीभगत का नतीजा बताते हुए कहा है कि महंगाई के नाम पर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस की सरकार ने चुनावी फंड उगाहने के लिए प्रदेश में महंगाई बढ़ाई है। रेतमाफ़िया, सीमेंट माफिया, गिट्टी माफिया, छड़ माफिया से साठगांठ कर जनता को लूटा जा रहा है।भाजयुमो शहर कोषाध्यक्ष साहिल गोलछा  ने कहा कि अब घरौंदे बनाना तो दूर छोटी छोटी मरम्मत कराना भी बस की बात नहीं है। भूपेश बघेल सरकार चंदा वसूली में लगी है। कांग्रेस सरकार सिर्फ कागजों में कमाल कर रही है। छत्तीसगढ़ में महंगाई ने जीवन  बदहाल कर दिया है।
साहिल गोलछा  ने कहा कि ईंट 3500 रुपये से 5600 रुपये प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली हो गई है। रेत 800 रुपये से 3800 रुपये ट्रैक्टर ट्रॉली हो गई है। गिट्टी 3200 से 11500 रुपये प्रति ट्रॉली, छड़ 40 रुपये किलो से 68 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीमेंट 220 रुपये बोरी से 300 रुपये  बोरी हो गई है। यह कांग्रेस सरकार की मुनाफाखोर माफिया से हुई डील का दुष्परिणाम है जो छत्तीसगढ़ की जनता भोग रही है।

See also  CG : शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में चोरी की वारदात, कई AC उड़ा ले गए चोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *