CG : शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में चोरी की वारदात, कई AC उड़ा ले गए चोर …

CG : शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में चोरी की वारदात, कई AC उड़ा ले गए चोर …

रायपुर। शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने एक बार फिर परिसर को निशाना बनाया है। इस बार चोरों ने परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित वनोरा रेस्टोरेंट के एयर कंडीशनर एसी की महंगी कॉपर वायरिंग पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल की छत पर विभिन्न व्यवसायों के एसी के आउटडोर यूनिट लगे हुए हैं। चोरों के लिए यह जगह टारगेट बन चुकी है। यह कोई पहली घटना नहीं है ,इससे पहले भी इस परिसर से कई बार एसी के महंगे कॉपर वायर और पार्ट्स चोरी हो चुके हैं।

कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों का कहना है कि, लगातार हो रही इन चोरियों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित थाने को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा बढ़ाने और कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि, शंकर नगर मेन रोड स्थित आकाश टावर में 17 जून 2024 की मध्य रात्रि को चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने टावर की छत पर स्थित मोती महल रेस्टोरेंट के एयर कंडीशनर के लगभग 30 फीट कॉपर पाइप पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक द्वारा इस घटना की लिखित शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई गई है।

See also  डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *