राजनांदगांव : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी होने के कारण मरीज हो रहे परेशान

राजनांदगांव टेड़ेसरा क्षेत्र के सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं स्टाफ की कमी की वजह से क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहुत ही महत्वपूर्ण जगह पर होने के कारण इस अस्पताल में पूरे तीनों शिफ्ट में स्टाफ एवं डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने की मांग की गई। यह अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा होने के कारण आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लोग घायल होकर यहां पहुंचते हैं।

मरीज को अस्पताल लाने पार स्टाफ नर्सों के द्वारा राजनांदगांव रेफर करने का सुझाव दिया जाता है। सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी सारे पोस्ट खाली है जिसमें से डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ड्रेसर, आया, तीन-तीन शिफ्ट के हिसाब से किया जाना चाहिए। लेकिन करोड़ों की लागत से बनने वाली अस्पताल में दो डॉक्टर के भरोसे ही यह अस्पताल चलाया जा रहा है। कभी मौके पर एक डॉक्टर छुट्टी पर जाने के कारण एक ही डॉक्टर मौजूद रहते हैं।

See also  एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ क्षेत्रीय स्तर प्रततयोगिता रायपुर में आयोक्जत: आईआईएम रहा विजेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *