महिला पशु चिकित्सकों का प्रांतीय अधिवेशन होगा प्रदेश में पहली बार

भोपाल

प्रदेश में पहली बार महिला पशु चिकित्सकों का प्रांतीय अधिवेशन होने जा रहा है। इस अधिवेशन को भव्या नाम दिया गया है। दो मार्च से शुरू होने वाले इस अधिवेशन में महिलाओं का जहां पशुओं के प्रति नैसर्गिक महत्व एवं सहिष्णुता के चलते महिलाओं में पशुपालन के प्रति बढ़ते रूझान को बताया जाएगा, वहीं महिला पशु चिकित्सकों को जमीनी स्तर पर हो रही कठिनाईयों का संज्ञान लेते हुए इस सम्मेलन के माध्यम से उनकी समस्याओं और उसके समाधान पर मंथन किया जाएगा। यह आयोजन प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। आयोजन पशुपालन एवं डेयरी संचालनालय वैशाली नगर भोपाल में होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे। आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे।

महिला पशु चिकित्सकों के इस सम्मेलन को आयोजित करवाने में संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा का विशेष योगदान है। इनके साथ प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा तय किया गया कि पशु चिकित्सकों के अधिवेशन तो होते रहेते हैं, लेकिन महिला पशु चिकित्सकों का अधिवेशन अब तक नहीं हुआ है। फिल्ड में उन्हें काम करने के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याएं जानने और उसका हल निकालने के साथ ही पशुओं के प्रति महिलाओं का अति संवेदनशील होने का संदेश भी लोगों के बीच में पहुंचे इसके चलते इस अधिवेशन को आयोजित करने का तय किया गया।

अधिवेशन  में प्रदेश की आर्थिक उन्नति में महिला चिकित्सकों  के द्वारा दिए जा रहे योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा। महिला पशु चिकित्सकों को फिल्ड में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान का अलग से चार घंटे का विशेष सत्र इसमें रहेगा। हालांकि इस अधिवेशन के मुख्य विषय महिला पशु चिकित्सकों की पशुपालको के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता विकास में उनकी भूमिका रहेगा। साथ ही प्रदेश में महिला पशु चिकित्सकों द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

3 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

8 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

12 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

20 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवरों में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल…

22 minutes ago
कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर सीजीरेरा सख्त, 595 प्रमोटर्स को नोटिस

कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर सीजीरेरा सख्त, 595 प्रमोटर्स को नोटिस

कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर सीजी रेरा सख्त, 595 प्रमोटर्स को नोटिस 989 पूर्ण…

23 minutes ago