अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध जन-जागरूकता एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत असोला स्थित अमृत सरोवर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के श्रमदान से अमृत सरोवर के सिल्ट चैंबर की सफाई कर उसमें जमा गाद निकाली गई। साथ ही सरोवर की मेड़ पर वृक्षारोपण कर हरित वातावरण सृजन का संदेश दिया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कंठी में निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिले के अन्य अमृत सरोवर स्थलों पर भी साफ-सफाई एवं रखरखाव अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-G RAM G Act 2025) के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस अधिनियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा सभी जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। साथ ही वर्षा जल संचयन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला मनरेगा टीम, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर…
रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …
भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…
भोपाल जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से भारत के नए…