भाजपा की दूसरी सूची में बाकी बची पांचों सीटों पर उतारा उम्मीदवार, इंदौर से सांसद शंकर लालवानी को फिर मिला मौका

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश के बाकी बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।
 
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था जिसमें मप्र के 25 सीटों पर घोषणा कर दी थी। दूसरी सूची में कुल 72 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई हैं।

See also  खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का 20 करोड़ का बीमा, पहली बार हुआ इतना बड़ा इंश्योरेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *