लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से

भोपाल
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से को अधिसूचना के बाद से प्रारंभ हो जाएगी। 27 मार्च को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 28 मार्च को इनकी जांच होगी और प्रत्याशी 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होगा। पहले चरण के चुनाव में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने के प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। प्रत्याशियों को दो शपथ पत्र देने होंगे, जिसमें स्वयं, पति या पत्नी और आश्रितों की चल-अचल संपत्ति के साथ आपराधिक प्रकरणों के बारे में जानकारी देनी होगी। पहले चरण की छह सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। नामांकन की अंतिम तिथि यानी 30 मार्च दोपहर तीन बजे तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार होगा।
 

मध्य प्रदेश में सर्विस वोटर को मिलाकर कुल पांच करोड़ 65 लाख50 हजार 945 मतदाता हैं। इसमें दो करोड़ 90 लाख पुरुष, दो करोड़ 74 लाख महिला, एक हजार 228 थर्ड जेंडर और 74 हजार 835 सर्विस वोटर हैं। 118 मतदाता ऐसे हैं, जो विदेश में रह रहे हैं। प्रति एक हजार पुरुष पर महिला मतदाता 946 हैं।कुल आबादी के हिसाब से देखा जाए तो 64.54 प्रतिशत के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। मतदान केंद्र 64 हजार 523 हैं।

इनमें से साढ़े तीन हजार का संचालन महिला और ढाई सौ केंद्रों का दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पानी और धूप से बचने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। सब कम मतदान केंद्र छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में 1,934 हैं। जबकि, सर्वाधिक 2,614 केंद्र मंडला संसदीय क्षेत्र में हैं। सर्वाधिक 25,13,424 मतदाता इंदौर तो सबसे कम 16,32,074 छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में हैं।

छिंदवाड़ा को छोड़कर भाजपा ने जीती थीं सभी सीटें
पहले चरण में शामिल छह लोकसभा सीटों को देखा जाए तो छिंदवाड़ा को छोड़कर शेष पांच सीटें भाजपा ने जीती थीं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने सांसद नकुल नाथ को फिर मैदान में उतारा है। जबकि, भाजपा ने यहां छिंदवाड़ा विधानसभा चुनाव हारे विवेक बंटी साहू पर दांव लगाया है। सीधी में भाजपा ने राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। यहां से पार्टी की रीति पाठक दो बार सांसद रही हैं।

वे अभी विधायक हैं। उधर, कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल पर दांव लगाया है, जो चार माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए थे। पटेल कांग्रेस का ओबीसी चेहरा हैं। मंडला में एक बार फिर भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम से होगा। 2014 के चुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे। कुलस्ते को पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया था पर वे हार गए। बालाघाट से भाजपा ने भारती पारधी, जबलपुर से आशीष दुबे और शहडोल से हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि इन सीटों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल

बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का…

32 minutes ago
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को…

36 minutes ago
सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सरगुजा…

50 minutes ago
शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में

शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब-तब अपने अलग अंदाज और बातचीत को लेकर सुर्खियों…

56 minutes ago
मध्यप्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 3 से 8 जून तक होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 3 से 8 जून तक होंगे आवेदन

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल…

60 minutes ago
पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर के पिच्चेकट्टा जलाशय के…

1 hour ago