राजनांदगांव : पिनेकल के सितारे एक बार फिर आसमान पर …… अबेकस के स्टेट लेवल कॉपिटिशन में संस्कारधानी के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजनांदगांव। संस्कारधानी के बच्चों ने एक बार फिर अबेकस में अपनी शानदार परफॉरमेंस के साथ न केवल जिले को बल्कि राज्य को भी गौरान्वित किया है।
राजनांदगांव शहर के पिनेकल इस्टिट्यूट के द्वारा रायपुर में आयोजित अबेकस के स्टेट लेवल कॉपिटिशन में राजनांदगांव के बच्चों के अलावा दुर्ग, रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जाजगीर, आमगांव,गोदिंया के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें राजनांदगांव के बच्चों ने एक बार फिर अपनी शानदार परफॉरमेंस के साथ शहर का नाम रौशन किया।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए बच्चों ने अपनी गणितीय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिंदल स्टील के डी. एम. सुयश शुक्ला के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टीफिकेट के साथ पुरस्कृत किया गया।
इंस्टिट्युट के डारेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि पिनेकल की कक्षाएं सिर्फ राजनांदगांव में नही बल्कि देश एवं विदेशों में भी ऑनलाईन माध्यम से संचालित हो रही है। यह पूरे शहर के लिए गौरव की बात है। संचालक श्रीमति तनुश्री ने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए सराहना की एवं उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में राजनांदगांव, रायपुर, गोंदिया, भिलाई, दुर्ग सहित विभिन्न शहरों के बच्चे एवं अभिभावक , शहर के गणमान्य नारिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पिनाकल इंस्टिट्युट की शिक्षिकाओं ने किया।

See also  CG : रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बड़ी वारदात, सोने के कंगन पार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *