CG : रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बड़ी वारदात, सोने के कंगन पार …

CG : रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बड़ी वारदात, सोने के कंगन पार …

रायपुर। जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से करीब 17.50 लाख रुपए के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के पूर्व सेल्स स्टाफ ने असली कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर स्टॉक में गड़बड़ी छिपाने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शोरूम के पूर्व कर्मचारी मनोज यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज यादव बिना हैंडओवर नौकरी छोड़ दी थी। यह मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

गोलबाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि स्टोर मैनेजर आरिफ खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार 9 जुलाई 2026 को कंगन काउंटर के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में तीन सेट यानी पांच नग 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन मिले।समय और कैलेंडर गायब हुए असली कंगनों का कुल वजन 103.832 ग्राम है। उनकी अनुमानित कीमत करीब 17.50 लाख रुपए बताई गई है। स्टोर की आंतरिक जांच में तत्कालीन सेल्स स्टाफ मनोज यादव की भूमिका पहली नजर में संदिग्ध पाई गई। सीसीटीवी फुटेज, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उस काउंटर की जिम्मेदारी उसी के पास थी। इसके बाद कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

See also  रतलाम हादसे में घायल चिरमिरी महिला की मदद को आगे आए मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *