CG : जेठ ने मारपीट कर किया रेप, बहू पहुंची थाने

बिलासपुर। बिलासपुर में होली के दिन बहू को घर में अकेली पाकर जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जेठ उसे धमकी देकर कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पति के घर आने पर महिला ने घटना की जानकारी उसे दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पास के गांव की रहने वाली 26 साल की महिला ने अपने जेठ के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि होली के दिन उसका पति इलाज कराने के लिए अस्पताल गया था। इस दौरान वो घर में अकेली थी। उसका जेठ घर में ही था। थोड़ी देर के बाद जेठ उसके पास आया और मारपीट करते हुए कमरे में ले जाकर उससे रेप किया।

महिला का पति जब अस्पताल से घर लौटा, तब उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

See also  CG : ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच, 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *