यूजीसी का बड़ा फैसला, पीएचडी एडमिशन के बदले नियम

ग्वालियर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इससे देशभर के विश्वविद्यालयों से पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने के अधिकार छिन गए हैं। अब यूजीसी ही ‘नेट’परीक्षा के अंकों के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता प्रदान करेगा।  शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के स्कोर के आधार पर पीएचडी में भी दाखिला मिलेगा।

पीएचडी में प्रवेश के नियमों में बदलाव से निश्चित रूप से उन विद्यार्थियों को बड़ा राहत मिलेगी जो पीजी की पढ़ाई के बाद पीएचडी करना चाहते हैं। उन्हें अब हर विश्वविद्यालय के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। यूजीसी नेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर किसी भी पसंद के विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे।  यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन काउंसिल की बैठक में पीएचडी एडमिशन के लिए नए नियमों को मंजूरी दी गई। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत किया गया है। खास बात यह है कि अब क्वालिफाइड अभ्यर्थी जून 2024 से अब तीन श्रेणियों के लिए योग्य माने जाएंगे।  

नए नियमों के तहत नेट पर्सेंटाइल के आधार पर तीन श्रेणियों में लाभ मिलेगा। जिन उम्मीदवारों का नेट पर्सेंटाइल अधिक होगा, वे श्रेणी-1 में होंगे। ये जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर के साथ पीएचडी दाखिले व फेलोशिप के लिए भी योग्य होंगे। इन्हें पीएचडी में दाखिले के लिए इंटरव्यू देना होगा। यूजीसी रेगुलेशन-2022 के आधार पर होगा। श्रेणी-2 में मध्यम पर्सेंटाइल वाले सहायक प्रोफेसर और पीएचडी दाखिले के लिए योग्य माने जाएंगे। इनके बाद सफल, लेकिन सबसे कम पर्सेंटाइल वाले उम्मीदवार श्रेणी-3 में होंगे। ये सिर्फ पीएचडी दाखिले के लिए योग्य होंगे। नतीजों के प्रमाणपत्र में उम्मीदवार की श्रेणी दी जाएगी।

ऐसे बनेगी मेरिट
पीएचडी में एडमिशन के लिए नेट की परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के नेट पर्सेंटाइल को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा, वहीं 30 प्रतिशत वेटेज इंटरव्यू का होगा।  गौर करने वाली बात यह है  कि श्रेणी 2 और श्रेणी 3 इन दोनों श्रेणियों में नेट स्कोर को सिर्फ एक साल के लिए मान्य होगा।  मतलब यह है कि अगर वह इस अवधि में पीएचडी में एडमिशन नहीं ले पाते, तो उन्हें एक साल बाद इसका लाभ नहीं मिल सकता। इसके बाद पीएचडी में दाखिले के लिए दोबारा नेट की परीक्षा पास करनी होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

 डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…

28 minutes ago
दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…

1 hour ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…

1 hour ago
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

भोपाल  भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

CG : छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक,  “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम निर्धारित  रायपुर,…

1 hour ago
राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा  मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले…

1 hour ago