Rajnandgaon : घर का ताला तोड़कर जेवर 25 हजार नकद की चोरी …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगढ़ | थाना डोंगरगढ़ के ग्राम रीवागहन में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 1.20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है।

पीड़ित किसान के अनुसार उसकी पत्नी के लिए खरीदी गई 7 नग सोने की पत्ती और एक जोड़ी चांदी की पायल, वहीं पुत्री के लिए एक जोड़ी चांदी की पायल समेत जेवरों की कीमत करीब 95 हजार रुपए थी। इसके अलावा आलमारी में मजदूरी के 15 हजार रुपए और पेटी में कपड़ों के बीच 10 हजार रुपए रखे थे।

पीड़ित ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह उसकी पत्नी और बच्चे खेत में काम करने गए थे। वह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर सहसपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। शाम करीब 5 बजे पत्नी और बच्चे घर लौटे तो पीछे की खिड़की की रॉड उखड़ी मिली। अंदर जाकर देखने पर आलमारी का लॉकर टूटा था और जेवर व नकदी गायब थी।

पेटी का ताला खोलकर उसमें रखे 10 हजार रुपए भी चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

See also  CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *