CG : मिडिल स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

अर्जुनी/भाटापारा। भाटापारा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक मूल्यांकन आज से प्रारंभ हो गया, जिसमें शास.पूर्व माध्यमिक विद्यालय-मोपर(भाटापारा) में कक्षा छठवीं में हिंदी,, सातवीं में संस्कृत एवं आठवीं में गणित विषय की बच्चों ने मूल्यांकन दिलाते हुये।विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक ललित सोनी, संकुल समन्वयक मनीष साहू,शिक्षक माखन लाल वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, शिक्षिका रश्मि देवी वर्मा के उपस्थिति में परीक्षा सम्पन्न कराया जा रहा है।

समाज में एकता हो तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता : श्रीराम रजक झेरिया धोबी समाज तरेंगा राज का दो दिवसीय वार्षिक महाअधिवेशन 30 और 31 मार्च को सिंगारपुर मावली में श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में मुख्यअतिथि बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक अति विशिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निर्मला रजक एवं अन्य अतिथियों के उपस्थिति में संपन्न हुआ। वार्षिक अधिवेशन में आय व्यय का लेखा-जोखा एवं कक्षा 12वीं के भारती लुकेश्वरी काजल और कक्षा दसवीं के हर्षिता साकेत डागेश्वर को वर्ष 2023 में प्रथम श्रेणी में प्राप्त करने पर नगद राशि स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन समाजसेवी गन्नू लाल रजक ने की।

सिंगारपुर मावली में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के द्वारा समाज के इष्टदेव संत गाडगे महाराज एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जानकी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियो व अन्य राज से आए पदाधिकारियो का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम रजक ने कहा कि संगठन में ही ताकत है। समाज में एकता हो तो समाज को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने समाज के लोगों को आदर्श विवाह अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हम सभी को लोगों के दिखावे को दूर कर संगठित होकर समाज को मजबूत कर नई दिशा देने की आवश्यकता है तभी समाज में बदलाव आएगा। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पन्नालाल रजक ने कहा कि स्वच्छता के जनक संत गाडगे महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलना है। एक रोटी कम खाओ पर अपने बच्चों को बिल्कुल पढ़ाओ। शिक्षा और संस्कार के बिना मानव जीवन पशु के समान है। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक ने नारी शक्ति की उत्थान की बात कही। कहा कि महिलाओं को समाज हो या राजनीति हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों की तरह कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए तभी समाज व महिलाओं का उत्थान होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रजक ने कहा कि मजबूत संगठन से ही समस्याओं का समाधान तथा सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक उत्थान संभव है। कार्यक्रम को सिंगारपुर के सरपंच दीनदयाल साहू हरिप्रसाद निर्मलकर मुंगेली जिला अध्यक्ष दिलीप रजक ने भी संबोधित किया।

See also  CG : महासमुंद में समूह की दीदियां गढ़ रहीं संकल्प के दीये …

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भागीराम निर्मलकर प्रदेश उपकोषाध्यक्ष धनेश्वर निर्मलकर कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालकुमार रजक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीला रजक तरेंगा राज अध्यक्ष त्रिलोचन रजक सचिव नारायण निर्मलकर संरक्षक शंकरलाल रजक ईश्वर रजक प्रेमलाल निर्मलकर प्यारेलाल रजक निर्मलकर मनोज निर्मलकर राजेंद्र निर्मलकर जीवनलाल निर्मलकर अश्वनी रजक जनकराम रजक पंचराम रजक जनीराम निर्मलकर चोवाराम निर्मलकर मुनीष निर्मलकर संजय रजक महेंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *