CG : मंडप घर में प्रशासन की दबिश, बाल विवाह रोका

जांजगीर। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के बाद भी लोग नाबालिगों की शादी करने से चूक नहीं रहे हैं। शुक्रवार को एक गांव में दो अलग-अलग नाबालिगों की शादी की तैयारी थी। 18 साल 9 महीने के एक युवक जिसकी बारात दूसरे गांव जाती, वहीं एक 17 साल 7 माह की किशोरी जिसकी बारात आती। दोनों की शादी के लिए शुक्रवार को मंडप सजाया जा रहा था। नाबालिगों की शादी होने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम तेल चढ़ने से पहले ही पहुंच गई और परिवार वालों को समझाइश देकर शादी को रोका गया।

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टूरी (हीरागढ़) में युवक जिसकी शादी के लिए निर्धारित उम्र 21 साल नहीं थी। वहीं उसी गांव की एक अठारह साल से कम उम्र की किशोरी की शादी होने की सूचना प्रशासनिक अमले को मिली। गांव में करने लगे बवाल तो टीम लेकर आई जांजगीर शादी रोकने के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम को गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। लोग टीम के सदस्यों द्वारा दी जा रही समझाइश को मानने के बजाय उनसे उलझते जा रहे थे। मामला जब गांव में नहीं सुलझा तो प्रशासनिक टीम ने दोनों ही परिवार के लोगों को जांजगीर बुला लिया। यहां समझाइश देने पर वे लोग माने। टीम में परियोजना अधिकारी नवागढ़ पंकज शुक्ला, पर्यवेक्षक आशमणी लकड़ा, त्रिवेणी पाण्डेय, जोहित कुमार कश्यप तथा भूपेश कश्यप थे।

See also  राजनांदगांव : बारिश पर ब्रेक… तापमान 35 पर ​पहुंचा, यह प्रदेश में सबसे अधिक, उमस बढ़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *