जांजगीर-चांपा । जिले FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक युवक की पहचान मंथन सोल्डे (18) वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी समारोह उसके घर पर चल रहा है। हल्दी के बाद वह किसी काम से बाइक से घर से निकला था।जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। बताया जा रहा है कि मुरलीडीह के FCI गोदाम के पास पहुंचा था, तभी बाइक की स्पीड अधिक होने से कंट्रोल नहीं कर सका। सड़क किनारे लगे पेड़ से बाइक टकरा गई।इससे मंथन के सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर से अधिक खून बह गया था। साथ ही बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में देखा और डॉयल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक मंथन के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया।
राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…
- 605 किसानों ने 1763 एकड़ में की पॉपकॉर्न मक्का की खेती- अनुबंध खेती से…
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…
राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…
बरसों का सपना हुआ पूरा अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और…
राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…